लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के अस्पताल में गायों को दिखाने वाले वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:11 IST

Open in App

जम्मू, 19 मई जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में अधिकारियों ने एक जांच के बाद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें पता चला है कि प्रशासन की छवि खराब करने के लिए एक अस्पताल के अंदर गायों को जानबूझकर रखा गया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला अस्पताल रामबन के बाह्य रोगी विभाग का 20 सेकंड का एक कथित वीडियो 16 मई को सोशल मीडिया पर डाला गया था, जिसमें इमारत के अंदर मवेशी दिखाई दे रहे थे।

रामबन के उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा जांच करवाने के आदेश दिए गये। सीएमओ ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया कि वीडियो को गुप्त रूप से शूट किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार के दिन अस्पताल प्रशासन की छवि खराब करने के लिए गायों को जानबूझकर ओपीडी के अंदर बंद कर दिया गया था।

जांच रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने कहा कि रामबन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है ताकि वीडियो बनाने वाले बदमाशों पर कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए