लाइव न्यूज़ :

औरंगाबाद के मतदाताओं को धोखा देने के लिए उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज!

By भाषा | Updated: November 22, 2019 04:56 IST

शिकायत के अनुसार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 21 अक्टूबर को उद्धव ठाकरे, नवनिर्वाचित शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल और पार्टी के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने हिंदुत्व की रक्षा के नाम पर शिवसेना भाजपा गठबंधन के लिए वोट मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और सरकार नहीं बनाई।शिकायतकर्ता ने कहा कि शिवसेना के इस निर्णय से उसने ठगा हुआ महसूस किया

शिवसेना के हिंदुत्व के नाम पर वोट मांगने के बावजूद भाजपा के साथ मिलकर सरकार नहीं बनाने को लेकर उद्धव ठाकरे और दो अन्य नेताओं के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में 'धोखाधड़ी' की शिकायत दर्ज कराई गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि ठाकरे और दो अन्य नेताओं के खिलाफ भाजपा के एक समर्थक रत्नाकर चौरे ने औरंगाबाद जिले के बेगमपुरा पुलिस थाने में बुधवार रात को एक लिखित अर्जी दी।

अधिकारी ने कहा “हमें इस मामले में एक अर्जी मिली है जिसे हमने विशेष शाखा को भेज दिया है।” शिकायत के अनुसार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 21 अक्टूबर को उद्धव ठाकरे, नवनिर्वाचित शिवसेना विधायक प्रदीप जायसवाल और पार्टी के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने हिंदुत्व की रक्षा के नाम पर शिवसेना भाजपा गठबंधन के लिए वोट मांगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी अपील पर उसने और औरंगाबाद केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के निवासियों ने जायसवाल के पक्ष में वोट दिया। चौरे ने कहा कि राज्य में शिवसेना भाजपा गठबंधन को सत्ता में लाने के लिए भाजपा समर्थकों ने भी जायसवाल को वोट दिया जिसके कारण उनकी जीत हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना ने भाजपा से नाता तोड़ लिया और सरकार नहीं बनाई।

शिकायतकर्ता ने कहा कि शिवसेना के इस निर्णय से उसने ठगा हुआ महसूस किया क्योंकि उसने और उसके परिजनों ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए गठबंधन के प्रत्याशी को वोट दिया था। इसके बाद चौरे ने बेगमपुरा पुलिस थाने में जाकर ठाकरे और दो अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए अर्जी सौंपी। उन्होंने कहा कि ठाकरे ने 10 से 12 अक्टूबर के बीच औरंगाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से शिवसेना-भाजपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। चौरे ने कहा कि वह जायसवाल को दिए वोट को वापस लेने और उनके चुनाव को रद करने के लिए निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी