लाइव न्यूज़ :

हास्य कलाकार वीर दास के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में शिकायत दर्ज

By भाषा | Updated: November 17, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास की ओर से अमेरिका में दी गई एक प्रस्तुति से संबंधित वीडियो को लेकर छिड़ी बहस के बीच बुधवार को उनके खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

वीर दास ने सोमवार को यूट्यूब पर ‘आई कम फ्रॉम टू इंडियाज’ शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में उनकी हालिया प्रस्तुति का हिस्सा था।

छह मिनट के वीडियो में दास ने देश के कथित दोहरे चरित्र के बारे में बात की और कोविड-19 महामारी, दुष्कर्म की घटनाओं और हास्य कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई से लेकर किसान प्रदर्शन जैसे मुद्दों का जिक्र किया। ट्विटर पर इस वीडियो के एक हिस्से की क्लिप साझा की जा रही थी, खासतौर पर उस हिस्से की जिसमें दास ने कहा था, ‘‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन में स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है।’’

वीर दास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था।

तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा के साथ-साथ कांग्रेस के नेताओं कपिल सिब्बल और शशि थरूर ने उनका समर्थन किया है।

इस बीच दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता और मुंबई के वकील आशुतोष जे दुबे ने दास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

नयी दिल्ली जिला पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत में भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आदित्य झा ने आरोप लगाया कि उन्होंने देश की छवि धूमिल करने के इरादे से एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बयान दिए।

झा ने दावा किया कि इस तरह के सभी ‘‘अपमानजनक’’ बयान देश और महिलाओं की छवि बिगाड़ने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिए गए।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में एक शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

दुबे ने उन्हें ‘‘अमेरिका में भारत की छवि को धूमिल करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।’’ अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने हास्य कलाकार वीर दास का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि यहां ‘दो भारत’ हैं, लेकिन लोग नहीं चाहते कि कोई इस बारे में दुनिया को बताए, क्योंकि ‘‘हम लोग असहिष्णु और पाखंडी’हैं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी वीर दास का समर्थन किया। उन्होंने दास की प्रस्तुति का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक स्टैंड-अप कॉमेडियन, खड़े होने का असली मलतब सिर्फ शारीरिक रूप से नहीं, बल्कि नैतिक रूप से जानता है। वीर दास ने करोड़ों लोगों के लिए छह मिनट में बात रखी। बेहतरीन।’’

उस व्यक्ति के ट्वीट को टैग करते हुए, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने दास के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, थरूर ने कहा, "हम जानते हैं कि वह किस भारत से आता है।’’

तृणमूल कांग्रेस की सांसद मोइत्रा ने भी हास्य-कलाकार का समर्थन किया और उन्हें "टू इंडियाज" के बारे में सच बोलने के लिए धन्यवाद दिया।

फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अभिनेत्री-निर्माता पूजा भट्ट के साथ ही हिंदी फिल्म उद्योग से समर्थन की कुछ आवाजें भी आईं, जिन्होंने दास को उनके साहस के लिए बधाई दी।

मेहता ने कहा, "मैं इस वीरदास से प्रभावित था। मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जहां वीर दास के लिए यह कहने के लिए साहस की आवश्यकता होती है, मैं एक ऐसे भारत से आता हूं जहां कई लोग इस साहस की प्रशंसा करते हैं, फिर भी चुप रहने का विकल्प चुनते हैं।’’

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने वीर दास को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ लोगों की बुराइयों को व्यापक रूप देकर, दुनिया के सामने देश के बारे में गलत कहना ठीक नहीं है।

सिंघवी ने वीर दास के कदम पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘कुछ लोगों की बुराइयों को व्यापक बनाना और दुनिया के सामने पूरे देश के बारे में बुरा कहना ठीक नहीं है। औपनिवेशिक शासन के समय पश्चिमी दुनिया के सामने भारत को सपेरों और लुटरों के देश के तौर पर पेश करने वाले लोग आज भी हैं।’’

अभिनेत्री कंगना रनौत ने वीर दास पर निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब आप सभी भारतीय पुरुषों का सामूहिक बलात्कारी के रूप में चित्रण करते हैं, तो यह दुनियाभर में भारतीयों के खिलाफ नस्लवाद को बढ़ावा देता है। पूरी जाति को निशाना बनाने वाला ऐसा रचनात्मक कार्य ‘सॉफ्ट’ आतंकवाद है ... इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’’

वकील दुबे, जिनके ट्विटर बायो में कहा गया है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-महाराष्ट्र पालघर जिले के कानूनी सलाहकार हैं, ने पोस्ट किया कि उन्होंने हास्य कलाकार के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

दुबे ने दास का समर्थन करने के लिए थरूर की भी आलोचना की और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के एक ट्वीट को साझा किया, जिन्होंने “भारत के खिलाफ नफरत को रोकने के लिए संवैधानिक उपायों का उपयोग करने के लिए दुबे की सराहना की।’’

बहरहाल, 42 वर्षीय हास्य-कलाकार ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इरादा यह याद दिलाने का था कि कई मुद्दों के बावजूद देश ‘‘महान’’ है। उन्होंने बयान में कहा, ‘‘यह वीडियो दो बहुत अलग भारत के बारे में एक व्यंग्य है जहां अलग-अलग चीजें होती हैं। किसी भी देश की तरह उसमें भी उजाला और अंधेरा, अच्छाई तथा बुराई है। यह कोई रहस्य नहीं है। यह वीडियो हमसे यह कभी नहीं भूलने की अपील करता है कि हम महान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो