लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ में परिवाद दाखिल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:25 IST

Open in App

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मंगलवार को अदालत में परिवाद दाखिल किया।

आरोप है कि भाजपा सांसद तिवारी ने शिवपुर स्थित ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में सोमवार को आयोजित धर्म संसद में राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया था। उन्होंने कहा था कि चीनी सेना सीमा से पीछे हट रही है और इससे राहुल गांधी के सीने में दर्द हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर नगर मजिस्ट्रेट छठवें के यहां मंगलवार को परिवाद दाखिल किया।

कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ बेतुका बयान दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत ठेस पहुंची है। हमने इस संबंध में आज उनके खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया है।

उन्होंने कहा कि अगर तिवारी माफी नहीं मांगते हैं तो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब