लाइव न्यूज़ :

‘बिहार के गुंडे’ टिप्पणी के लिए ममता के खिलाफ शिकायत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:49 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, एक अप्रैल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई। हाल में विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बिहार के लोगों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिसके विरोध में शिकायत की गई है।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने शिकायत की है, जिन्होंने टीएमसी सुप्रीमो के इस बयान पर आपत्ति जताई है कि भाजपा ‘‘बिहार और उत्तरप्रदेश’’ से गुंडे ला रही है।

नेताओं, सिने हस्तियों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ अकसर याचिकाएं दायर करने के लिए जाने जाने वाले ओझा ने अदालत से आग्रह किया है कि बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने बनर्जी के खिलाफ भादंसं की धारा 147 और 148 (दंगा), 295 और 295 ए (जानबूझकर अपमानित करना) और 511 (अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किए जाने का आग्रह किया है।

मामले पर आठ अप्रैल को सुनवाई हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां