लाइव न्यूज़ :

पुस्तक के शीर्षक को लेकर करीना कपूर के खिलाफ बीड़ के थाने में शिकायत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:30 IST

Open in App

बीड, 14 जुलाई एक ईसाई समूह ने अभिनेत्री करीना कपूर की पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए बुधवार को उनके और दो अन्य लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समूह ने उनपर समुदाय की भावनाओं के आहत करने का आरोप लगाया है।

अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने पुस्तक को लेकर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दूसरे लेखक का भी नाम है।

शिंदे ने अपनी शिकायत में करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखित और जगरनॉट बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक के शीर्षक ''प्रेग्नेंसी बाइबिल'' का उल्लेख किया है।

उन्होंने कहा है कि किताब के शीर्षक में पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है और इससे ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिंदे ने अभिनेत्री और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की, लेकिन कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि घटना यहां (बीड में) नहीं हुई है। मैंने उन्हें मुंबई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।''

करीना ने 9 जुलाई को अपनी किताब का विमोचन किया था। फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना (40) ने इस पुस्तक को अपना तीसरा बच्चा बताया था। किताब के प्रमोशन के सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थीं।

अभिनेत्री के अनुसार इस पुस्तक में उन्होंने अपने दोनों गर्भकाल के दौरान महसूस किये गए शारीरिक और भावनात्मक अनुभवों का उल्लेख किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह