लाइव न्यूज़ :

शिकायतकर्ता ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ मकोका लगाने की मांग की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:04 IST

Open in App

ठाणे, दो अगस्त मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और अन्य के खिलाफ हाल में जबरन वसूली के मामले में शिकायतकर्ता ने सोमवार को ठाणे पुलिस के समक्ष एक आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ा महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाने की मांग की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता केतन तन्ना ने ठाणे के पुलिस आयुक्त के कार्यालय में एक पत्र सौंपा। आवेदन में गैंगस्टर रवि पुजारी, पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह और ठाणे में जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा के खिलाफ दर्ज मौजूदा मामले में मकोका लगाने की मांग की गई है।

ठाणे पुलिस ने हाल में एक व्यवसायी तन्ना द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर परम बीर सिंह और 27 अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत अन्य अपराधों के आरोप में एक नई प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले के आरोपियों में कुछ सेवारत और पूर्व पुलिस अधिकारी और अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने प्राथमिकी के हवाले से बताया था कि तन्ना ने आरोप लगाया है कि जब सिंह जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तब उनसे 1.25 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। तन्ना का आरोप है कि उन्हें जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ के कार्यालय बुलाया गया था और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थी।

सिंह और अन्य के खिलाफ ठाणे में यह दूसरी प्राथमिकी है। पिछले महीने, सिंह के खिलाफ ठाणे के कोपरी पुलिस थाने में एक बिल्डर के रिश्तेदार से कथित तौर पर पैसे वसूलने और फिरौती के लिए उसका अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत शरद अग्रवाल ने दर्ज करायी थी, जिन्होंने खुद के एक बिल्डर का रिश्तेदार होने का दावा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब