भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला आज भी बराबरी का है: चिदंबरम

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:02 IST2021-11-03T15:02:10+5:302021-11-03T15:02:10+5:30

Competition between BJP and Congress is even today: Chidambaram | भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला आज भी बराबरी का है: चिदंबरम

भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला आज भी बराबरी का है: चिदंबरम

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि उपचुनावों के नतीजों से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस में मुकाबला आज भी बराबरी का है और अब देखते हैं कि 2022 में क्या होता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विधानसभा उपचुनावों के परिणामों का एक विश्लेषण ये है। भाजपा ने सात सीट जीतीं और उसके घोषित सहयोगियों ने आठ सीट जीतीं। कांग्रेस ने आठ सीट जीतीं। गैर-भाजपा पार्टियों ने सात सीट जीतीं, जिनमें से केवल एक सीट भाजपा के एक आभासी सहयोगी, वाईएसआर कांग्रेस ने जीती और अन्य छह सीटों पर भाजपा के विरोध में खड़ी पार्टियों ने जीत हासिल की।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘बराबरी का मुकाबला आज भी हैं। 2022 में हवा किस तरफ बहेगी?’’

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके साथ ही उसे हिमाचल प्रदेश की तीन, राजस्थान की दो, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की एक-एक विधानसभा सीट पर भी जीत मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Competition between BJP and Congress is even today: Chidambaram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे