लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब पीने से मरे 16 ईंट भट्ठा श्रमिकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:25 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), नौ जून अलीगढ़ जिले में एक नहर में फेंकी गई जहरीली शराब पीने से मारे गए बिहार निवासी 16 ईट भट्ठा मजदूरों के परिवारों को भट्ठा मालिकों ने दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जिला प्रशासन ने तीन अलग-अलग स्थानों पर जहरीली शराब पीने से मारे गए कुल 16 ईंट भट्ठा श्रमिकों की मौत का मामला जवां और अकराबाद थाना क्षेत्रों में स्थित दो ईंट भट्टों के मालिकों तक पहुंचाया था। पहला मामला जवां थाना क्षेत्र के रोहेरा गांव में हुआ था जबकि दूसरा और तीसरा मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के कोरडियागंज गांव के पास पेश आया था।

जिला प्रशासन के मुताबिक नहर में फेंकी गई शराब पीने से मरने वाले श्रमिक बिहार के रहने वाले थे लिहाजा उत्तर प्रदेश में उन्हें मुख्यमंत्री किसान राहत कोष से मुआवजा नहीं दिया जा सकता था। उनका मामला बिहार सरकार के पास भेजा गया है, मगर पीड़ित परिवारों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ईंट भट्ठा मालिकों से कहा कि वे मानवता के आधार पर अपने इन कर्मियों के परिजन के लिए कुछ करें।

इस बीच, पुलिस ने अकराबाद में मिलावटी शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले 15-15 हजार रुपये के इनामी रविंद्र यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले में पिछले दिनों जहरीली शराब से हुई बड़ी संख्या में मौतों के मामले में दर्ज 17 मुकदमों में वांछित कुल 62 लोगों को अब तक गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह