लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत होने पर परिजनों को 12.79 लाख रुपये का मुआवजा

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:18 IST

Open in App

ठाणे, 13 अगस्त महाराष्ट्र दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) की ठाणे इकाई ने 2017 में पति की मौत के मामले में एक महिला और उसके दो बच्चों को 12.79 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

एमएसीटी सदस्य आरएन रोकडे द्वारा 10 अगस्त को आदेश दिया गया था जिसकी प्रति शुक्रवार को उपलब्ध कराई गई है। इसमें कहा गया है कि दुर्घटना में शामिल कंटेनर ट्रक के मालिक और बीमा फर्म जून, 2018 में दावा दायर करने की तिथि से मुआवजे की राशि का भुगतान आठ प्रतिशत ब्याज के साथ करेंगे।

उनके वकील प्रदीप टिल्लू ने कहा कि दुर्घटना के समय 32 वर्षीय दीपेश गायकवाड़ एक बिल्डर के साथ काम करता था और उन्हें प्रतिमाह 15,000 रुपये का वेतन मिलता था। गायकवाड़ की मोटरसाइकिल को पांच मई, 2017 की सुबह मनकोली-दीवा रोड पर अंजुर पेट्रोल पंप के पास एक कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि गायकवाड़ की पत्नी दर्शना (30) और बच्चों रूशी (09) तथा समशिक्षा (03) को मुआवजा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र