लाइव न्यूज़ :

मुआवजे के दावों को 30 दिन के भीतर निपटाया जाए : उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:07 IST

Open in App

लेह, 19 दिसंबर लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने वन्यजीव विभाग को निर्देश दिया है कि वह जंगली जानवरों के हमलों में मवेशियों की मौत और लोगों के घायल होने से जुड़े मुआवजे के दावों को 30 दिन के भीतर निपटाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के दावों का समाधान 15 दिन के भीतर किया जाना चाहिए।

माथुर ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के वन्यजीव बोर्ड की पहली बैठक में ये निर्देश जारी किए।

वन्यजीव बोर्ड के सदस्यों की सर्वसम्मति के आधार पर उपराज्यपाल संरक्षित क्षेत्रों की सीमाओं को तर्कसंगत बनाने के मुद्दे को भारतीय वन्यजीव संस्थान के समक्ष उठाने पर सहमत हुए।

इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि माथुर ने मुआवजे से जुड़े दावों को एक महीने के भीतर निपटाने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में इस तरह के दावों का समाधान 15 दिन के भीतर किया जाना चाहिए।

उन्होंने बोर्ड को जंगली जानवरों के हमलों में मवेशियों के घायल होने तथा फसल को होने वाले नुकसान के मामलों में भी मुआवजा देने पर विचार करने का परामर्श दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल