लाइव न्यूज़ :

उधमपुर में नकली दवाई से शिशुओं की मौत के मामले में मुआवजा राशि जारी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:12 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में नकली दवाओं के सेवन से शिशुओं की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा मुआवजे की सिफारिश के 11 महीने बाद केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन ने 12 शोक संतप्त परिवारों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की राशि जारी की है।

इस साल की शुरुआत में आयोग ने दिसंबर,2019 और जनवरी,2020 के बीच रामनगर ब्लॉक में अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया था। आयोग ने यह संज्ञान लिया था कि भले ही जम्म-कश्मीर औषधि विभाग ‘जिम्मेदारी नहीं लेना’ चाहता हो लेकिन इस मामले में चूक से इनकार नहीं किया जा सकता है। जम्मू के सामाजिक कार्यकर्ता सुकेश सी. खजुरिया ने आयोग के समक्ष नकली दवाओं के सेवन से शिशुओं की मौत की शिकायत दर्ज कराई थी।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 16 नवंबर को जारी एक आदेश में विभाग ने मानवाधिकार आयोग के आदेश का अनुपालन करने की बात कही थी। इसमें कहा गया था कि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में सात अक्टूबर को हुई बैठक में प्रशासनिक परिषद ने रामनगर में नकली दवा के पीड़ित 12 नवजात शिशुओं के परिवारों के लिए 36 लाख रुपये की राशि जारी करने की मंजूरी दी गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘ विभाग ने राज्य औषधि नियंत्रक को विशेष और अपवादपूर्ण शिशु मृत्यु मामले के रूप में आगे भुगतान के लिए मुआवजे की राशि जारी करने आदेश दिया है, जो सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित विशेष अनुमति याचिका के फैसले के अधीन है।’’

पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने वाले खजुरिया ने सोमवार को सरकारी आदेश की एक प्रति साझा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को सहायता मिलने की दिशा में यह सिर्फ एक छोटा कदम है और यह आम जनता की जीत है जो पूरे देश में रोज ‘चिकित्सा देखरेख में कमी और आधिकारिक लापरवाही’ से पीड़ित होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल