लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मरे 550 से अधिक सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मिली अनुकंपा के आधार पर नौकरी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 16:34 IST

Open in App

भोपाल, आठ अक्टूबर मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा में काम कर रहे परिवार के कमाऊ सदस्य की कोविड-19 से मौत होने के बाद प्रभावित परिवारों के कुल 553 लोगों को अब तक अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार शाम को आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान 239 लाभार्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अब तक 553 व्यक्तियों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। इन व्यक्तियों के परिवार के कमाऊ सदस्य की कोविड-19 महामारी से मृत्यु हो गई थी और वे मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारी थे।

उन्होंने बताया कि इन मृतक कर्मचारियों में अस्थाई पदों सहित विभिन्न क्षमताओं में कर्मचारी सेवा में थे।

अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में प्रदेश सरकार को अब तक 1,645 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 553 पात्र व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो चुके 282 बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में कुल 14.10 लाख रुपये (प्रत्येक बच्चे को पांच हजार रुपये) हस्तांतरित किए। यह वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना के तहत दी गई।

अधिकारी ने कहा कि सरकार इस योजना में ऐसे बच्चों की शिक्षा, भोजन और अन्य जरूरतें पूरी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग