लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 मौत पर एचएमआईएस, सीआरएस के आंकड़ों की तुलना से लगाए अनुमान गलत हैं : सरकार

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया में आयी उन खबरों को बुधवार को ‘‘अनुमान और अटकलबाजी’’ बताते हुए खारिज कर दिया जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के आंकड़ों के आधार पर कोविड-19 की उच्च मृत्यु दर का दावा किया गया है ।

मंत्रालय ने कहा कि मीडिया में कुछ अनुमान पर आधारित खबरें आयी हैं जिसमें एचएमआईएस के आंकड़ों के आधार पर कोविड-19 के कारण अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘खबर में निष्कर्ष निकालने के लिए सिविल पंजीकरण व्यवस्था (सीआरएस) और एचएमआईएस के आंकड़ों की तुलना की गयी है। ऐसी खबरें अनुमान और अटकलों पर आधारित है जिनका कोई ठोस आधार नहीं है।’’

एचएमआईएस में हुई मौतों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मीडिया में आयी खबर में कहा गया है कि ‘‘अन्य सूचना की अनुपस्थिति में इन मौतों को कोविड-19 के कारण हुई मौत ही माना जाना चाहिए।’’

बयान में कहा गया है कि मीडिया में आयी खबर के अनुसार ‘‘2,50,000 से अधिक मौत अज्ञात वजह से हुई।’’

इसमें कहा गया है कि बिना किसी आधार के किसी भी मौत को कोविड-19 की वजह से बताना गलत है और इस तरह के अनुमान केवल कल्पना की उपज हैं। बयान में कहा गया है कि कि केंद्र कोविड-19 आंकड़ों के प्रबंधन के अपने रुख में पारदर्शी रहा है और कोरोना वायरस से होने वाली मौत को दर्ज करने के लिए पहले ही एक मजबूत व्यवस्था है।

बयान में कहा गया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर इस खास व्यवस्था में आंकड़ों को अद्यतन करने की जिम्मेदारी दी गयी है। मौत की संख्या के मामले में किसी भी विसंगति से बचने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मृत्यु दर की कोडिंग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा सुझाए गये आईसीडी-10 कोड्स के अनुसार सभी मौतों को सही तरीके से दर्ज करने के लिए ‘भारत में कोविड-19 संबंधी मौतों को दर्ज करने में उचित मार्गदर्शन’ जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग