लाइव न्यूज़ :

सबरीमला को हलाल प्रमाणित गुड़ भेजने वाली कंपनी अरब देशों को करती है इसका निर्यात :टीडीबी

By भाषा | Updated: November 18, 2021 18:41 IST

Open in App

कोच्चि, 18 नवंबर सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने बृहस्पतिवार को केरल उच्च न्यायालय को बताया कि उसके द्वारा प्राप्त किये गये गुड़ की ‘पैकेजिंग’ पर पर ‘हलाल’ लिखा हुआ है क्योंकि इसकी आपूर्ति करने वाली कंपनी इसे अरब देशों को भी निर्यात करती है।

बोर्ड ने उच्च न्यायालय को बताया कि अनुबंधित कंपनी से प्राप्त गुड़ की सर्वप्रथम पम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जांच की जाती है और उसकी मंजूरी मिलने के बाद इसे वहां गोदाम में रखा जाता है।

बोर्ड ने न्यायमूर्ति अनिल के नरेंद्रन और न्यायमूर्ति पी जी अजीत कुमार की पीठ से कहा कि वहां (गोदाम) से जरूरत के मुताबिक गुड़ को सबरीमला में मुख्य भंडार गृह तक पहुंचाया जाता है और वझीपाडु (प्रसाद) तैयार करने के बाद उसकी भी जांच की जाती है,फिर उसे वितरित किया जाता है या बेचा जाता है।

अदालत ने विषय की आगे की सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख दी है, तब तक विशेष आयुक्त, सबरीमला की रिपोर्ट भी आ जाएगी।

एस जे आर कुमार नाम के एक श्रद्धालु की याचिका पर बोर्ड ने यह दलील दी है। उन्होंने अयप्पा मंदिर में प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को दिये जाने वाले अरवण (गुड़ और चावल से बनी खीर) और अप्पम (चावल और गुड़ की टिक्की) तैयार करने के लिए ‘हलाल’ प्रमाणित गुड़ खरीदे जाने का विरोध किया है।

अधिवक्ता वी सजीत कुमार के मार्फत दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि हलाल प्रमाणित खाद्य सामग्री भगवान अयप्पा को चढ़ाये जाने के लिए सात्विक सामग्री नहीं है और इसलिए मंदिर प्रशासन के कार्य अत्यधिक अवैध हैं और संविधान के तहत प्रदत्त धार्मिक अधिकार का उल्लंघन करते हैं।

वहीं, बोर्ड ने याचिकाकर्ता के दावे का विरोध करते हुए अपने बयान में दलील दी कि रिट याचिका में लगाये गये आरोप पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और सबरीमला में प्रसाद की बिक्री को रोकने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित है।

बोर्ड ने यह भी कहा कि गुड़ की ताजा आपूर्ति के पैकेट पर हलाल अंकित है और अनुबंधित कंपनी ने इस बारे में पूछताछ करने पर जवाब दिया कि वे गुड़ का निर्यात अरब देशों को करते हैं और उसके लिए हलाल प्रमाणन जरूरी है।

बोर्ड के बयान के अनुसार, कंपनी ने कहा कि हलाल प्रमाणन गुणवत्ता मानकों को पूरा करने का आश्वासन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos