नोएडा में कंपनी के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:29 IST2020-11-29T19:29:37+5:302020-11-29T19:29:37+5:30

Company premises in Noida caught fire, no casualties | नोएडा में कंपनी के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा में कंपनी के परिसर में आग लगी, कोई हताहत नहीं

नोएडा, 29 नवम्बर उत्तर प्रदेश में नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर-63 में स्थित एक कंपनी के परिसर में रविवार को आग लग गई।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 के एच- ब्लॉक में स्थित स्पेयर पार्ट बनाने वाली एक कंपनी के परिसर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Company premises in Noida caught fire, no casualties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे