लाइव न्यूज़ :

सही ढंग से कूड़ा निस्तारण न करने पर कंपनी पर सवा लाख रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: October 3, 2021 23:01 IST

Open in App

नोएडा, तीन अक्टूबर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव में साफ- सफाई ठीक न होने और कूड़े का निस्तारण उचित तरीके से न करने पर संबंधित कंपनी एजी इनवायरो पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी से यह रकम एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा करने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण के मुख्य कार्याधिकारी नरेंद्र भूषण गत 30 सितंबर को डाढ़ा गांव का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान गांव की नालियां गंदी दिखीं और पानी की निकासी ठीक से नहीं हो रही थी। गांव के तालाब के किनारे पॉलीथिन व कूड़ा पड़ा हुआ था। गांव की सड़कों की साफ-सफई भी ठीक नहीं मिली थी, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कंपनी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने तालाब के किनारे पॉलीथिन व अन्य कूड़े के ढेर मिलने की वजह से कंपनी पर 25 हजार रुपये तथा नालियों व सड़कों पर गंदगी मिलने की वजह से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव ने कंपनी को यह रकम एक सप्ताह में प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं और साथ ही तालाब के किनारे पड़े कूड़े के ढेर को निस्तारित करने एवं नालियों व सड़कों की साफ-सफाई शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण ने दोबारा कमी पाए जाने पर कंपनी को दोगुना जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे