लाइव न्यूज़ :

कंपनी कमांडर ने मारी खुद को गोली, मृत्यु

By भाषा | Updated: April 13, 2021 22:56 IST

Open in App

जगदलपुर, 13 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के अधिकारी ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पायी है।

बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर गांव स्थित शिविर में सीएएफ की 19 पोखरण बटालियन के कंपनी कमांडर कुबेर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को जब सीएएफ के शिविर में जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी तब वह कुबेर सिंह की बैरक की ओर भागे। वहां उन्होंने सिंह को खून से लथपथ देखा। बाद में उन्होंने कुबेर सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुबेर सिंह मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का निवासी था। लेकिन उसका परिवार राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई में रहता है। परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि कुबेर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू