लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कंपनियां सीएसआर के तहत युवाओं के टीकाकरण में करें सहयोग : मुख्यमंत्री सोरेन

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:47 IST

Open in App

रांची, 27 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को झारखंड में काम कर रही कंपनियों से कहा कि वे अपनी कॉरपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत राज्य में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण में मदद करें।

मुख्यमंत्री सोरेन ने आज ट्विटर पर राज्य में स्थिति कॉरपोरेट कंपनियों के नाम खुला पत्र लिखकर उनसे सहयोग की अपेक्षा की।

उन्होंने कहा, ‘‘‘‘कंपनियां सीएसआर फंड के तहत अपने-अपने कार्य क्षेत्र में 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने में मदद करें।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी को ‘जीवन का अधिकार’ है। यही वजह है राज्य सरकार ने राज्यवासियों के लिए जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी के निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘ऐसे में अब जरूरत है, राज्य सरकार और कॉरपोरेट सेक्टर लोगों के हित में साथ मिलकर काम करे। राज्य में कार्यरत कंपनियां जागरुकता के प्रसार के साथ लोगों के टीकाकरण में भी मदद करे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार टीकाकरण के लिए लॉजिस्टिक में कंपनियों को हर तरह से सहयोग करेगी, ताकि राज्य के प्रत्येक हर जरुरतमंद को कोविड-19 का टीका जल्द से जल्द लग सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल