लाइव न्यूज़ :

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए यात्रियों को करना पड़ा 50 मिनट से अधिक इंतजार

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई कोविड-19 के मद्देनजर शारीरिक दूरी के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के परिणामस्वरूप दिल्ली के सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक में प्रवेश करने के लिए यात्रियों को 50 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित है और दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क पर ब्लू लाइन पर है।

डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, '' व्यस्ततम समय में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए लोगों को औसतन 52 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ में कमी आने पर इस बारे में सूचना दी जाएगी।''

मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने की इजाजत है और ट्रेन के भीतर खड़े होने की मनाही है। यद्यपि डीएमआरसी की ओर से अधिकतम संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, इसके बावजूद यात्रियों को स्टेशनों के बाहर लंबा इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 29 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू