लाइव न्यूज़ :

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए यात्रियों को करना पड़ा 50 मिनट से अधिक इंतजार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 00:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के अलावा अन्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के परिणामस्वरूप दिल्ली के व्यस्त मेट्रो स्टेशन राजीव चौक में प्रवेश करने के लिए सोमवार को यात्रियों को 50 मिनट से अधिक का इंतजार करना पड़ा और यह सिलसिला करी पांच घंटे तक जारी रहा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में स्थित है और दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन नेटवर्क पर है।

डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशन के बाहर लोगों की लंबी कतारों का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, '' व्यस्ततम समय में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए लोगों को औसतन 50 मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ में कमी आने पर इस बारे में सूचना दी जाएगी।''

मौजूदा दिशा-निर्देशों के मुताबिक मेट्रो ट्रेन में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने की इजाजत है और ट्रेन के भीतर खड़े होने की मनाही है। यद्यपि डीएमआरसी की ओर से अधिकतम संख्या में ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, इसके बावजूद यात्रियों को स्टेशनों के बाहर लंबा इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

डीएमआरसी ने करीब पांच घंटे बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने का समय सामान्य होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि 29 जून को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों