लाइव न्यूज़ :

‘खतरे’ की श्रेणी में डाले गए देशों से आने वाले यात्रियों को गुजरात पहुंचने पर करानी होगी कोविड जांच

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ‘खतरे’ की श्रेणी में डाले गए देशों से आने वाले उन यात्रियों को गुजरात पहुंचने के बाद कोविड-19 संक्रमण की जांच करवानी होगी जिन्होंने पूर्ण टीकाकरण नहीं कराया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के सामने आने पर दुनिया भर में फैली चिंता के बाद नौ देशों को ‘खतरे’ की श्रेणी में डाला गया है।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मनोज अग्रवाल ने कहा, “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक पत्र के अनुसार, आने वाले जिन यात्रियों के पास टीकाकरण प्रमाण पत्र नहीं होगा उनके लिए आरटी पीसीआर जांच करवाना अनिवार्य होगा।”

अग्रवाल ने कहा कि जिन्हें टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है, हवाई अड्डे पर उनकी भी जांच होगी और संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने पर उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को ‘खतरे’ की श्रेणी में रखा गया है। गुजरात में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं- अहमदाबाद और सूरत।

राज्य को केंद्रीय गृह मंत्रालय के 11 नवंबर के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। दिशा निर्देशों में कहा गया है कि ‘खतरे’ की श्रेणी वाले देशों से आने वाले यात्रियों ने टीके की दोनों खुराक ली है तो उन्हें आगमन के बाद 14 दिन तक पृथक-वास में रहना होगा।

टीके की एक खुराक ले चुके यात्रियों या एक भी खुराक नहीं लेने वाले यात्रियों को कोविड-19 जांच के लिए नमूने देने होंगे। ऐसे यात्रियों को घर पर सात दिन के लिए पृथक-वास में रहना होगा और भारत पहुंचने के आठवें दिन एक और जांच करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब