लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव से बूंदी में तनाव,महंत को मिला धमकी भरा पत्र

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2018 12:04 IST

राजस्थान के बूंदी जिले में रामनवमी के अवसर पर दो समुदायों में आपसी झड़प हुई है। खबर के मुताबिक मानदाता छतरी पर पूजा करने को लेकर दो समुदाय मे झड़प चल रही है

Open in App

बूंदी (27 मार्च): राजस्थान के बूंदी जिले में रामनवमी के अवसर पर दो समुदायों में आपसी झड़प हुई है। खबर के मुताबिक मानदाता छतरी पर पूजा करने को लेकर दो समुदाय मे झड़प चल रही है जिस पर इस मामले मे उग्र रूप लिया है। वहीं, इस मामले ने हिंसा का रूप और तब लिया जब दो समुदायो में चल रहे इस हंगामे के बीच अब वहां के एक महंत को गुमनाम खत मिला। 

महंत को मिली इस धमकी के बाद यहां माहौल गरमा गया है। इस धमकी में  31 मार्च को मानदाता छतरी को विस्फोट से उड़ाने की बात और आतंकियो के बूंदी मे घुसाने की बात कही गई है। अभी पुलिस इस खत की जांच कर ही रही थी कि रामनवमी के दिन शोभा यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हो गयी और दोनों समुदायो मे तनाव फैल गया।

बीते 22 मार्च को ये खत महंत रामलखन दास महाराज के पास आया है। इस खत में  महंत को मारने और मानदाता छतरी को बम से उड़ाने के साथ ही शहर मे आतंकियो के आने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद महंत ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है।

जानें क्या है मामला

इलाके में रामनवमी शोभायात्रा में दो समुदायों में पथराव होने के बाद शहर में तनाव की स्थिति बन गई। हिंसा न बढ़े इसलिए इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात है। वहीं, रविवार को मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अस्पताल के बाहर देर रात तक लोगों की भीड़ रहने से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।  पथराव के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर बंद के दौरान सुबह धानमंडी रोड़ पर लोगों ने टायर जलाकर अपना विरोध जताया।वहीं, प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने को कहा है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है