राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने जमुई सीट पर जीत हासिल की

By भाषा | Updated: November 10, 2020 22:55 IST2020-11-10T22:55:57+5:302020-11-10T22:55:57+5:30

Commonwealth Games gold medalist Shreyasi Singh wins Jamui seat | राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने जमुई सीट पर जीत हासिल की

राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह ने जमुई सीट पर जीत हासिल की

जमुई, 11 नवंबर राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता एवं स्टार निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में जमुई सीट पर भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। पहली बार चुनाव लड़ रही श्रेयसी ने यह सीट पर वर्तमान राजद विधायक विजय प्रकाश से छीनी। चुनाव आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

श्रेयसी सिंह ने इस सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी प्रकाश को 41 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

श्रेयसी को 79156 मत प्राप्त हुए जबकि प्रकाश को 38147 वोट प्राप्त हुए।

श्रेयसी (27 वर्ष) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री हैं जो कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे थे लेकिन बाद में राहें अलग कर ली थी। श्रेयसी की मां पुतुल कुमारी ने 2014 के चुनाव में बांका सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Commonwealth Games gold medalist Shreyasi Singh wins Jamui seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे