लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की गर्मी से आमजन का बुरा हाल, IMD का रेड अलर्ट! 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

By आकाश चौरसिया | Updated: May 19, 2024 13:18 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिन के दौरान लू चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली में आम लोगों का बुरा हालदूसरी तरफ आईएमडी का रेड अलर्टआईएमडी के मुताबिक, तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को तापमान काफी बढ़ गयाऔर गर्म अपन चरम पर पहुंच गई। इस कारण यहां लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही ये भी कहा कि आज का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। 

आज के तापमान को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने तेज सतही हवाओं के साथ मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की भविष्यवाणी की है। केंद्र प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) सुबह 9 बजे तक 246 रीडिंग के साथ काफी 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दिन के दौरान लू चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

जानें एक्यूआई का स्तरशून्य और 50 के बीच एक AQI को "अच्छा", 51 और 100 के बीच "संतोषजनक", 101 और 200 के बीच "मध्यम", 201 और 300 के बीच "खराब", 301 और 400 के बीच "बहुत खराब" और 401 और 500 के बीच "गंभीर" माना जाता है।

अभी IMD ने क्या कहा..भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है, क्योंकि शहरवासियों को काफी गर्म दिनों होने का अनुभव मिल सकता है। साथ ही ये भी बताया कि तापमान 28 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

पानीपात से आए पर्यटक ने ये बताया..पर्यटक कविंदर बेनीवाल दिल्ली में घूमने आएं और उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "स्थिति काफी खराब है (अत्यधिक गर्मी के कारण)। मैं अपने बच्चों के साथ यहां घूमने आया हूं। बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। मैं पानीपत से यहां आया हूं।"

टॅग्स :दिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया