लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समितियां गठित की गईं : उप मुख्यमंत्री अश्वथ नारायण

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 जून कर्नाटक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए समितियों का गठन किया गया है। यह जानकारी राज्य के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षामंत्री डॉ.सीएन अश्वथ नारायण ने शनिवार को दी।

उन्होंने एक बयान में बताया कि सरकारी आदेश के जरिये समितियों का गठन किया गया है और यह पाठ्यक्रम तैयार करेगी, जिसे पूरे राज्य में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से लागू किया जाएगा।

अश्वथ नारायण के मुताबिक आठ समितियों का गठन किया गया है जिनमें से तीन कला संकाय (समाज विज्ञान, कला,ललित कला और दृश्य कला) के तहत, तीन समितियां विज्ञान संकाय (भौतिक शास्त्र, गणित विज्ञान, रसायन एवं जीव विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान)के तहत हैं और एक-एक समिति वाणिज्य और प्रबंधन व इंजीनियरिंग संकाय के तहत है।

उन्होंने बताया कि इन समितियों की अध्यक्षता प्रोफेसर वाईएस सिद्देगौड़ा (कुलपति तुमकुरु विश्वविद्यालय), प्रोफेसर डीबी नाइक (कुलपति, कन्नड़ जनपद विश्वविद्यालय, गोटागोडी शिगावी), प्रोफेसर नागेश वी बेट्टाकोटे (कुलपति, जीएच संगी एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स विश्वविद्यालय, मैसुरु), प्रोफेसर जी हेमंत कुमार (कुलपति, मैसुरु विश्वविद्यालय), प्रोफेसर केबी गुदासी (कुलपति, कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड), प्रोफेसर ए एम पठान (कुलपति, केबीएन विश्वविद्यालय, कलबुर्गी), प्रोफेसर पीएस यदपादित्य (कुलपति, मंगलुरु विश्वविद्यालय) और प्रोफेसर करीसिद्दप्पा (कुलपति, वीटीयू, बेलगावी) करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित