‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने को समिति का गठन किया जाएगा: विज

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:52 IST2020-11-17T22:52:48+5:302020-11-17T22:52:48+5:30

Committee will be formed to draft a law against 'Love Jihad': Vij | ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने को समिति का गठन किया जाएगा: विज

‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने को समिति का गठन किया जाएगा: विज

चंडीगढ़, 17 नवम्बर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा कि ‘लव जिहाद’’ के खिलाफ एक ‘‘सख्त’’ कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

विज ने इस मुद्दे पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद कहा कि हरियाणा इस संबंध में अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करेगा।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की विज ने अध्यक्षता की और कहा, ‘‘राज्य में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून बनाया जाएगा। इस कानून का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।’’

बयान के अनुसार राज्य के गृह मंत्री ने कहा कि ‘‘यह कानून बनाने के साथ ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो किसी पर दबाव डालकर या प्रलोभन देकर या किसी भी तरह की साजिश में शामिल होकर धर्म परिवर्तन में लिप्त पाया जाता है अथवा प्यार के नाम पर ऐसा करने में लिप्त पाया जाता है।’’

विज ने कहा कि अन्य लोगों के अलावा गृह विभाग के अधिकारी, महाधिवक्ता इस समिति का हिस्सा होंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी, आलोक मित्तल बैठक में उपस्थित अधिकारियों में शामिल थे।

इस महीने की शुरुआत में विज ने हरियाणा विधानसभा में बताया था कि राज्य सरकार ‘‘लव जिहाद’’ के खिलाफ एक कानून पर विचार कर रही है और उसने हिमाचल प्रदेश से जानकारी मांगी है, जिसने इस मुद्दे पर एक विधेयक पारित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Committee will be formed to draft a law against 'Love Jihad': Vij

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे