लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में कोष में कथित अनियमितता की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकार द्वारा वित्तपोषित 12 कॉलेजों में कोष की कथित अनियमितता के मामले में पड़ताल के लिए शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशालय को एक जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया।

सरकार के एक बयान के अनुसार सिसोदिया ने कहा कि यह देखने के बाद निर्देश दिया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के इन कॉलेजों में शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मियों का वेतन नहीं दिया गया है और अनेक कॉलेजों ने तीसरी तिमाही के अनुदानों का उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया।

सिसोदिया ने बयान में कहा, ‘‘अगर कॉलेजों ने वेतन नहीं दिया है तो कॉलेज के कोष का क्या किया गया? क्या वजह है कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किये गये? उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने से वित्तीय अनियमितता का संकेत मिलता है। यह जांच और जवाबदेही से बचने की कोशिश लगती है।’’

जांच समिति इस बात का पता लगाएगी कि तीसरी तिमाही के अनुदान और मौजूदा अधिशेष कोष कैसे खर्च किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के इन कॉलेजों द्वारा किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता के खिलाफ मजबूत से मजबूत कार्रवाई की जाने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे