महाराष्ट्र में भाजपा के शासनकाल में पौधरोपण अभियान की जांच के लिए बनेगी समिति

By भाषा | Updated: March 4, 2021 00:25 IST2021-03-04T00:25:06+5:302021-03-04T00:25:06+5:30

Committee to be formed to investigate plantation drive during BJP rule in Maharashtra | महाराष्ट्र में भाजपा के शासनकाल में पौधरोपण अभियान की जांच के लिए बनेगी समिति

महाराष्ट्र में भाजपा के शासनकाल में पौधरोपण अभियान की जांच के लिए बनेगी समिति

मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बुधवार को कहा कि 31 मार्च से पहले विधानसभा की एक समिति बनाई जाएगी जो राज्य में भाजपा के शासनकाल के दौरान 33 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की जांच करेगी।

यह अभियान उस समय चलाया गया था जब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे और शिवसेना सहयोगी दल थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पवार ने विधानसभा में कहा कि समिति चार महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

पवार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर समिति का कार्यकाल दो और महीने के लिये बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Committee to be formed to investigate plantation drive during BJP rule in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे