लाइव न्यूज़ :

कोटा के अस्पताल में शिशुओं की मौत प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित

By भाषा | Updated: December 11, 2020 15:20 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्‍थान सरकार ने कोटा के जे.के लोन चिकित्सालय में कई शिशुओं की मौत मामले की जांच के लिए समिति गठित की है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश करेगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा ने जांच समिति का गठन किया है, जो अपनी रिपोर्ट तीन कार्य दिवस में राज्य सरकार को पेश करेगी।

चिकित्सा मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय दल का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। इसमें चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार, आरसीएच के निदेशक डा. लक्ष्मण सिंह ओला, शिशु रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ अमरजीत मेहता, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के आचार्य डा. रामबाबू शर्मा को शामिल किया गया है।

डा. शर्मा ने बताया कि यह टीम तुरन्त कोटा जाकर जेके लोन चिकित्सालय में हुई शिशुओं की मृत्यु के प्रत्येक मामले की जांच करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू