अर्णब गोस्वामी, कंगना के खिलाफ नोटिस पर रिपोर्ट सौंपने को विशेषाधिकार समिति को और समय मिला

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:47 IST2021-12-28T16:47:07+5:302021-12-28T16:47:07+5:30

Committee of Privileges gets more time to submit report on notices against Arnab Goswami, Kangana | अर्णब गोस्वामी, कंगना के खिलाफ नोटिस पर रिपोर्ट सौंपने को विशेषाधिकार समिति को और समय मिला

अर्णब गोस्वामी, कंगना के खिलाफ नोटिस पर रिपोर्ट सौंपने को विशेषाधिकार समिति को और समय मिला

मुंबई, 28 दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा ने मंगलवार को टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के नोटिस पर विशेषाधिकार समिति द्वारा रिपोर्ट जमा किए जाने की अवधि विधानसभा के अगले सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ा दी।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष दीपक केसरकर ने इस आशय का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया और इसे मंजूरी दे दी गई।

सरनाइक ने पिछले साल सात सितंबर को रिपब्लिक नेटवर्क के प्रधान संपादक गोस्वामी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा अन्य के अपमान को लेकर एक विशेषाधिकार नोटिस दायर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Committee of Privileges gets more time to submit report on notices against Arnab Goswami, Kangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे