लाइव न्यूज़ :

समिति कोई समाधान नहीं, कृषि कानूनों को वापस लिया जाए: आप

By भाषा | Updated: January 12, 2021 23:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने मंगलवार को कहा कि वह तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसानों की मांग का समर्थन करती है। पार्टी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा इस मामले में एक समिति का गठन करना मुद्दे का ‘स्थायी समाधान’ नहीं है।

आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान ने कहा कि पार्टी किसानों के आत्म सम्मान के साथ कोई ‘समझौता’ नहीं चाहती है। इस गतिरोध को समाप्त करने का एकमात्र उपाय ‘काले’ कानूनों को वापस लेना है।

एक बयान में मान ने दावा किया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति के ज्यादातर सदस्य भाजपा नीत केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें संदेह है कि यह समिति किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने में और उन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने में सफल होगी।’’

आप सांसद ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसानों की एक मात्र मांग इन कानूनों को वापसी है।

उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले अगले आदेश तक विवादास्पद कृषि कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी और केंद्र तथा दिल्ली की सीमाओं पर कानून को लेकर आंदोलनरत किसान संगठनों के बीच जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया।

उच्चतम न्यायालय की तरफ से बनाई गई चार सदस्यों की समिति में बीकेयू के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह मान, शेतकारी संगठन (महाराष्ट्र) के अध्यक्ष अनिल घनवत, अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान दक्षिण एशिया के निदेशक प्रमोद कुमार जोशी और कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतBihar: घने कोहरे और शीतलहर का असर, बिहार में स्कूलों का समय बदला; जानें नई टाइमिंग

कारोबारअमेरिकी टैरिफ ने वाट लगा दी है कश्‍मीर के पेपर माशी व्‍यापार पर

क्राइम अलर्टड्रग्स तस्करी रोकना तो बस एक बहाना है...!

भारतब्रिटिश साम्राज्य के विनाश के लिए गले लगाई शहादत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

भारतमध्य प्रदेश के सबसे विजनरी सीएम डॉ. मोहन यादव?,  1:48 घंटे नॉनस्टॉप सुनने के बाद हर कोई बोल उठा...

भारतपत्थर को सांस देने वाले शिल्पी थे राम सुतार

भारतनासिक, जलगांव, नंदुरबार, पुणे और अहिल्या नगर क्षेत्रों से अब तक तेंदुओं हमलों में 40 मौत?, मनुष्यों पर हमले के लिए दोषी नहीं हैं तेंदुए

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?