लाइव न्यूज़ :

महिलाओं को जमीन के स्वामित्व में सह भागीदार बनाने के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:17 IST

Open in App

देहरादून, 18 नवंबर महिलाओं को जमीन के स्वामित्व में सह भागीदार बनाने के लिए उत्तराखंड राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने संवाददाताओं को बताया कि गठित समिति यह सुझाव देगी कि महिलाओं को संपत्ति में कैसे सह भागीदार बनाया जाए । उन्होंने कहा कि जमीन के स्वामित्व में महिलाओं का नाम न होने से उन्हें ऋण मिलने में दिक्कत आती है ।

उन्होंने बताया कि इस समिति में अपर मुख्य सचिव, सचिव राजस्व एवं सचिव न्याय भी बतौर सदस्य शामिल किए गये हैं ।

कौशिक ने कहा कि समिति को तत्काल इस पर कार्रवाई करने को कहा गया है और अगली कैबिनेट बैठक तक वह इस संबंध में अपने सुझाव देगी।

उन्होंने कहा कि एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में मंत्रिमंडल ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने के लिए ‘मुख्यमंत्री मेधावी छात्र पुरस्कार योजना' संचालित करने को भी अपनी स्वीकृति दे दी ।

इस योजना के तहत स्नातक कक्षाओं के अंतिम परीक्षाफल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 50 हजार रुपये, 30 हजार रुपये एवं 15 हजार रुपये तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को 75 हजार रुपये, 60 हजार रुपये एवं 30 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल