लाइव न्यूज़ :

जींद में कोरोना वायरस से बचाव के नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: March 17, 2021 17:40 IST

Open in App

जींद, 17 मार्च हरियाणा के जींद में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने महामारी से बचाव के नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से मिल रहे हैं, ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में डीएसपी पुष्पा खत्री, उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राजकपूर सूरा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि समिति के सदस्य जिले में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संस्थानों एवं संगठनों को एसओपी के नियमों का पालन करने के निर्देश जारी करेंगे।

दहिया ने बताया कि समिति जिले में धार्मिक कार्यक्रमों, शादी समारोह, शोक सभाओं इत्यादि पर पैनी नजर रखेगी ताकि ऐसे कार्यक्रमों में अधिक संख्या में लोग जमा न हो।

समिति के सदस्यों का कहना है कि मास्क न लगाने वाले लोगों पर जुर्माना किया जाएगा तथा अन्य नियमों का उल्लघंन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे