लाइव न्यूज़ :

भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:19 IST

Open in App

जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान में भर्ती प्रक्रिया को मजबूत बनाने एवं उसमें सुधार करने के लिए गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंप दी है।

समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एम एल कुमावत ने सोमवार शाम को यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपी।उल्लेखनीय है कि गहलोत ने विभिन्न राजकीय सेवाओं में भर्ती की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने तथा राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित कैलेण्डर के अनुरूप भर्तियों को सम्पन्न कराने के उद्देश्य से यह उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए थे।

साथ ही, भर्ती परीक्षाओं में नकल एवं पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के उपाय, विभिन्न सेवा नियमों की समीक्षा करने, समान पात्रता परीक्षा तथा भर्ती प्रक्रिया में न्यायिक विवादों को उत्पन्न होने से रोकने के संबंध में सुझाव देने सहित भर्ती प्रक्रिया म सुधार से संबंधित अन्य विषय भी समिति के कार्यक्षेत्र में निर्धारित किए गए।

कुमावत ने बताया कि समिति को एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर एवं लॉकडाउन की परिस्थितियों के मद्देनजर रिपोर्ट प्रस्तुत करने में दो माह का अतिरिक्त समय लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल