लाइव न्यूज़ :

बंधवाड़ी कूड़ा भंडारण स्थल पर हरित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: July 21, 2021 13:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई गुरुग्राम में बंधवाड़ी कूड़ा भंडारण स्थल के प्रबंधन में हरियाणा के अधिकारियों की तरफ से हो रही गंभीर चूकों पर गौर करते हुए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कहा कि प्रशासन की विफलता और जिम्मेदारी की उपेक्षा विनाश के लिए काफी है।

अधिकरण ने एक समिति गठित की है और राज्य को पर्यावरणीय नियनों के अनुपालन पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

एनजीटी प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और गुरुग्राम के जिलाधिकारी को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

इसने कहा कि समिति स्थल का दौरा कर सकती है, हितधारकों से बातचीत कर सकती है और किसी अन्य व्यक्ति या संगठन से मदद ले सकती है तथा एक महीने के भीतर ई-मेल से अपनी रिपोर्ट सौंपे।

पीठ ने कहा, “रिपोर्ट में अन्य बातों के साथ-साथ आग लगने के कारण, कूड़ा भंडारण स्थल परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के काम करने के कारण, स्थल के सुधार की प्रगति और अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना, आग के कारण और मॉनसून के दौरान कचरे के टीले को खिसकने से रोकने के लिए एमसीजी द्वारा उठाए गए कदम और संबंधित पहलुओं पर नियमों के अनुपालन की स्थिति शामिल हो सकती है।”

एनजीटी ने कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावी निगरानी प्रणाली समेत प्रभावी सुधारात्मक कदमों की जरूरत है।

पीठ ने कहा, “एक कल्याणकारी राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नागरिकों के प्रति अपने संवैधानिक दायित्व से शायद ही बेखबर हो सकता है, खासकर जब बीमारियों के प्रकोप को रोकने में विफलता के परिणामस्वरूप मानव जीवन का सामूहिक विनाश होता हो। किसी दुश्मन की जरूरत नहीं होगी।’’

इसने कहा, “प्रशासन की विफलता और जिम्मेदारी की उपेक्षा विनाश के लिए काफी है। हमें उम्मीद है कि अगर राज्य को अपने नागरिकों की सुरक्षा और कानून के शासन की कोई चिंता है तो इस तरह की विफलता को दूर किया जाएगा। निगरानी प्रणाली की प्रभाविता पर गौर करने की जरूरत है। इस तरह की निरंतर विफलता के लिए दोषी अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है।’’

अधिकरण पूनम यादव की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें आरोप लगाया गया कि बंधवाड़ी कूड़ा भंडारण स्थल के संचालन में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos