लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भर्तियों व साक्षात्कार के समयबद्ध आयोजन के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: April 10, 2021 17:38 IST

Open in App

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान सरकार ने राज्य में सरकारी भर्तियों का कार्य समयबद्ध और सुचारू रूप से करने तथा साक्षात्कार सहित सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया के सुदृढ़ीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एमएल कुमावत की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

समिति विभिन्न सेवा नियमों सहित भर्ती प्रक्रिया के सभी पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर एक माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। समिति की पहली बैठक 13 अप्रैल को होगी।

सरकारी बयान के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी खेमराज, पंजीयन व मुद्रांक महानिरीक्षक महावीर प्रसाद, राजस्थान लोक सेवा आयोग की सचिव शुभम चौधरी, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सलाहकार सेवानिवृत्त आरएएस बद्रीनारायण समिति के सदस्य होंगे। संयुक्त शासन सचिव जय सिंह समिति के सदस्य सचिव होंगे।

बयान के अनुसार समिति विभागों के स्तर पर रिक्तियों के निर्धारण, भर्ती के लिए वार्षिक कैलेण्डर जारी करने एवं इसका अनुपालन सुनिश्चित करने, चयन सूची जारी करने की प्रक्रिया, आरक्षित सूची के क्रियान्वयन और उसकी समय सीमा, भर्ती प्रक्रिया में न्यायिक विवादों को रोकने, भर्ती प्रक्रियाओं को सेवा नियमों के प्रावधानों की समीक्षा तथा उनमें आवश्यक संशोधन आदि बिंदुओं पर विचार कर अपने सुझाव देगी।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में भर्तियों के समयबद्ध आयोजन व इनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos