लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सीमा पर तमिलनाडु के नाम वाले बोर्ड तोड़ने के मामले में सर्वेक्षण के लिए समिति गठित

By भाषा | Updated: January 20, 2021 19:15 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 20 जनवरी कर्नाटक के एक गुट द्वारा तमिलनाडु के नाम वाले साइन बोर्डों को क्षतिग्रस्त किये जाने के कुछ दिन बाद जिला प्रशासन ने पड़ोसी राज्य की सीमा से लगे इलाकों में सर्वेक्षण करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

जिला कलेक्टर सी काथिरावन ने बुधवार को कहा कि समिति के सदस्य पश्चिमी जिले में थलावड़ी और बरगर क्षेत्रों में सभी सीमावर्ती इलाकों में जाएंगे और पड़ोसी राज्य की क्षेत्रीय सीमाओं के अंदर लगाए गए किसी साइन बोर्ड या नाम वाले बोर्ड का पता लगाकर उसे हटाने के लिए कदम उठाएंगे, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि समिति में राजस्व और राजमार्ग विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। वे ऐसे बोर्ड हटाने तथा उन्हें तमिलनाडु की सीमाओं में, राज्य की सीमा से महज कुछ मीटर की दूरी पर फिर से लगाने के लिए कदम उठाएंगे।

समिति का गठन मंगलवार को किया गया था।

गौरतलब है कि थलावड़ी तालुका के बिनापुरम इलाके में लगे राजमार्ग विभाग और इरोड जिला पंचायत परिषद के तमिल एवं अंग्रेजी भाषा में लिखे साइनबोर्डों को उपद्रवियों ने रविवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

इससे पहले, 10 जनवरी को कन्नड चालुवली वटल पक्ष के नेता वट्टल नागराज के नेतृत्व में एक गुट ने रामपुरा क्षेत्र तथा थलावड़ी तालुका में साइनबोर्ड में ऐसी ही तोड़फोड़ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव