लाइव न्यूज़ :

कुपोषण के खतरे से निपटने के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल वाटिका से प्राथमिक विद्यालय के स्तर पर सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्रों को पका भोजन उपलब्ध कराने की ‘पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी की सराहना की और कहा कि सरकार कुपोषण के खतरे से निपटने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुपोषण के खतरे से निपटने के लिए हम हरसंभव काम करने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम-पोषण को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल का निर्णय बहुत अहम है और इससे भारत के युवाओं का फायदा होगा।’’

यह योजना पांच वर्षों 2021-22 से 2025-26 तक के लिये है और इस पर 1.31 लाख करोड़ रूपया खर्च आएगा। प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक में रेल की कुछ परियोजनाओं को मिली मंजूरी का भी उल्लेख किया और कहा कि इनसे कई समस्याओं का समाधान होगा और आर्थिक विकास को नयी गति मिलेगी।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे के विकास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नीमच-रतलाम रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी है। इससे जहां क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी, वहीं स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।’’

गुजरात में राजकोट-कनालूस रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण रेल खंड पर ट्रैफिक की समस्या का समाधान होगा और सौराष्ट्र की जनता को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos