लाइव न्यूज़ :

लोगों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध: खट्टर

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:32 IST

Open in App

चंडीगढ़,16 जनवरी हरियाणा के 77 स्थानों पर शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

खट्टर ने टीका लगवाने वाले लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करते हुए कहा कि राज्य को कोविशील्ड की 2.4 लाख से ज्यादा और कोवैक्सीन की 20,000 खुराकें प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम वैश्विक महामारी से निपटने की दिशा में प्रभावी कदम साबित होगा और टीकों की भारी मांग को देखते हुए प्राथमिकता तय कर ली गई हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को टीकाकरण अभियान के सुचारू संचालन के लिए बधाई दी ।

उन्होंने कहा कि टीका सुरक्षित है और 67 लाख लोगों को चरणबद्ध तरीके से इसमें शामिल किया जाएगा।

विशेष सचिव (स्वास्थ्य)प्रभजोत सिंह ने कहा कि दिशा निर्देश के अनुसार गर्भवती महिलाओं , स्तनपान कराने वाली माताओं और 18 साल से कम उम्र के युवाओं को टीका नहीं लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल