लाइव न्यूज़ :

एनआरसी के लिए प्रतिबद्ध, बंगाल में रहने वाले एक करोड़ अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजेंगे: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: January 19, 2020 22:32 IST

सरकार प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के एक करोड़ बांग्लादेशी मुसलमानों को वापस भेजेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देघोष ने कहा जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं वह बंगाली विरोधी हैंउन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ अवैध मुस्लिम सरकार के दो रुपये प्रति किलो चावल योजना का लाभ ले रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि सरकार प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी पूरे देश में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के एक करोड़ बांग्लादेशी मुसलमानों को वापस भेजेंगे।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं वह बंगाली विरोधी हैं और भारत के विचार के खिलाफ हैं । उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ अवैध मुस्लिम सरकार के दो रुपये प्रति किलो चावल योजना का लाभ ले रहे हैं । घोष ने ऐलान किया, ‘‘हमलोग उन्हें वापस भेजेंगे ।’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘ये अवैध बांग्लादेशी मुस्लिम पूरे प्रदेश में आगजनी में शामिल हैं ।’’

भाजपा नेता ने कहा कि धार्मिक उत्पीड़न के बाद जीवन बचाने के लिए यहां आने वाले हिंदू शरणार्थियों का समर्थन करने के लिए उन्हें अगर कोई सांप्रदायिक कहता है तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी । घोष ने कहा, ‘‘जो लोग संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं वे या तो भारत विरोधी हैं अथवा बंगाली विरोधी हैं । वे भारत के विचार के खिलाफ हैं और यही कारण है कि वह हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता दिये जाने का विरोध कर रहे हैं ।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं