लाइव न्यूज़ :

राज्य के सभी किसानों को कर्ज माफी योजना के अंतर्गत लाने को लेकर प्रतिबद्ध : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:05 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा को बताया कि वह अपनी कर्ज माफी योजना के तहत राज्य के सभी किसानों को कवर करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण इस योजना को लागू करने में कुछ देरी जरूर हुई है, लेकिन इसका लाभ सभी किसानों को मिलेगा।

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान इस विषय पर चर्चा के समय एक सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि कहा कि 31.81 लाख किसान राज्य सरकार की महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि कर्ज माफी योजना का लाभ पाने के पात्र हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक 20,290 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा चुके हैं। जिन पात्र किसानों को अभी तक कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिला है, उन्हें इस सत्र में और बाद में बजट सत्र के दौरान अनुपूरक मांगों के माध्यम से धनराशि का प्रावधान करके योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी(एमवीए) की सरकार ने सत्ता में आने के बाद किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की थी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दो लाख रुपये से अधिक का कर्जा लेने वाले किसान अतिरिक्त राशि का भुगतान कर देते हैं तो उनके भी दो लाख रुपये माफ कर दिया जाएगा। इसके अलावा नियमित रूप से कर्ज का भुगतान करने वाले किसानों को अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

पवार ने कहा, ‘‘सरकार किसानों के कर्ज माफी के वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, क्योंकि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर राज्य के खजाने में नहीं आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?