लाइव न्यूज़ :

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्रतिबद्धता, सभी को पेंशन मिलेगी-मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:00 IST

Open in App

गोला (रामगढ़) 27 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन को मिले यही उनका संकल्प है तथा राज्य सरकार ने सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की है जिसमें पेंशन के लिए लाभार्थियों की संख्या सीमा समाप्त कर दी गई है।

सोरेन ने यहां अपने पैतृक गांव का दौरा करने के दौरान कहा कि राज्य सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने का सरकार निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत राज्य के गांव गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पात्र होने के बाद भी कई जरूरतमंदों और गरीबों को विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था, इस वजह से सरकार ने सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की है जिसमें इसमें पेंशन के लिए लाभार्थियों की संख्या सीमा समाप्त कर दी गई है । उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को पेंशन देने का सरकार निर्णय लिया है तथा इस योजना के तहत सभी विधवाओं, परित्यक्ता और दिव्यांगों को भी पेंशन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को नहीं होती है। इस वजह से वे इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे ही लोगों को जागरूक करने और योजनाओं से जोड़ने के लिए आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़कर आप राज्य के विकास में सहभागी बनें।’’

सोरेन ने कहा कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और लोगों की आय में वृद्धि सरकार की विशेष प्राथमिकता है ।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सोना सोबरन धोती -साड़ी योजना के 10, प्रधानमंत्री आवास योजना के 10, मनरेगा शेड के पांच, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के 10 लाभार्थियों के बीच सांकेतिक रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर