लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग केंद्र में कथित यौन उत्पीड़न को लेकर आयोग ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: January 25, 2021 17:54 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 जनवरी ओडिशा में राज्य दिव्यांग आयोग ने भुवनेश्वर के पालसपल्ली क्षेत्र में स्थित दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में रहनेवालों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने जाने की जांच सोमवार से शुरू कर दी।

आयोग की अध्यक्ष सुलोचना दास के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों की एक टीम ने ऑल ओडिशा ऑर्थोपेडिक हैंडिकैप्ड वेलफेयर एसोसिएशन केंद्र का निरीक्षण किया और वहां रहनेवाले तथा पदाधिकारियों से मुलाकात की।

दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अभी जांच ही शुरू की है। आयोग को जांच पूरा करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि अगर आरोपों की पुष्टि होती है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया।

इस केंद्र में काम करनेवाली एक पूर्व महिला कर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और उसके बाद ही केंद्र में रहनेवालों के साथ कथित यौन उत्पीड़न और यहां कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलने की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि अब तक आयोग को इस संबंध में किसी से शिकायत नहीं मिली है

महिला कर्मचारी ने केंद्र के एक शीर्ष पदाधिकारी का भी नाम लिया है और उन पर सेक्स रैकेट चलाने और लालच देकर यहां रहनवालों को भी अनैतिक कार्यों के लिए बाध्य करने के आरोप लगाये।

महिला कर्मचारी ने अपना चेहरा और पहचान छुपाते हुए संवाददातओं को बताया, ‘‘इस केंद्र में रहनेवालों को सरकारी अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया जाता है। केंद्र की महिला कर्मचारी होने की वजह से मेरे साथ भी यौन उत्पीड़न की वारदात हुई।’’

महिला ने बताया कि उन्होंने पिछले साल 23 नवंबर को एयरफील्ड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र