लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक जुलाई से आरएफआईडी टैग के बिना व्यावसायिक वाहन नहीं कर सकेंगे प्रवेश

By भाषा | Updated: June 18, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून वैध ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन’ (आरएफआईडी) टैग या पर्याप्त 'रिचार्ज' राशि के बिना एक जुलाई से व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की ओर से 14 जून को जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्रवेश बिंदुओं पर आरएफआईडी प्रणाली लगाने का काम पूरा हो चुका है और बिक्री व्यवस्था के विभिन्न्न बिंदुओं पर 'टैग' खरीदे जा सकते हैं या इनमें धनराशि स्थानांतरित कराई जा सकती है।

नोटिस में कहा गया, “ भारत के माननीय उच्चतम न्यायालय ने आदेश संख्या 10.08.2020 द्वारा और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ईसीसी और दिल्ली में प्रवेश के लिए विशिष्ट व्यावसायिक वाहनों से नकद रहित टोल टैक्स एकत्र करने का निर्देश दिया है।”

नोटिस के अनुसार, “यह निर्देश दिया गया है कि वैध आरएफआईडी टैग और पर्याप्त रिचार्ज धनराशि के बिना व्यावसायिक वाहनों को एक जुलाई 2021 से दिल्ली में प्रवेश न दिया जाए।”

नोटिस में कहा गया कि सभी व्यावसायिक वाहनों के चालकों और मालिकों को दिल्ली में 124 प्रवेश बिंदुओं से प्रवेश करने पर आरएफआईडी टैग दिखाना होगा। एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि अब तक 5,02,323 आरएफआईडी टैग जारी किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण