लाइव न्यूज़ :

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई 91.50 रुपए की कटौती, मार्च में बढ़ाए गए थे दाम, जानें नई दरें

By अनिल शर्मा | Updated: April 1, 2023 09:49 IST

1 मार्च को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत 350.5 रुपये बढ़ाकर 2,119.5 रुपये प्रति सिलेंडर (19 किलोग्राम) कर दी गई थी। वहीं जनवरी में भी वाणिज्यिक एलपीजी की दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपए हो गई। 1 मार्च को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत 350.5 रुपये बढ़ाकर 2,119.5 रुपये कर दिए गए थे।

नई दिल्लीः कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में शनिवार को कटौती की गई।  19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रुपए हुई। वहीं घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है।

गौरतलब है कि एक महीने पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। 1 मार्च को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर की कीमत 350.5 रुपये बढ़ाकर 2,119.5 रुपये प्रति सिलेंडर (19 किलोग्राम) कर दी गई थी। वहीं जनवरी में भी वाणिज्यिक एलपीजी की दरों में 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। विपक्ष ने होली से पहले घरेलू रसोई गैस की कीमतों को बढ़ाने के लिए सरकार की आलोचना की थी।

1 मार्च को रसोई गैस के दामे भी प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जबकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में चार प्रतिशत की कटौती हुई थी। मार्च में रसोई गैस की कीमतों में करीब आठ महीने बाद बढ़ोतरी की गई थी। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद हुई इस बढ़ोतरी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की थी।

शहर             नया दर (19 किग्रा Indane गैस) 

दिल्ली              2028 रुपए/ सिलेंडरकोलकाता        2132 रुपए/ सिलेंडरमुम्बई              1980 रुपए/ सिलेंडरचेन्नई               2192.50 रुपए/ सिलेंडर

टॅग्स :LPGLPG Gas
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल