लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक फिल्मों में खामी वाले किरदार लिखने का अवसर नहीं होता : निर्देशक शशांक खेतान

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:47 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के लेखक-निर्देशक शशांक खेतान ने कहा कि उन्हें ऐसे पात्रों को गढ़ना रोमांचित करता हैं, जिनमें खामियां होती हैं लेकिन वाणिज्यिक फिल्मों में हमेशा ऐसा संभव नहीं हो पाता।

खेतान ‘अजीब दास्तान्स’ के साथ ऑनलाइन प्रसारण माध्यम नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं। इस फिल्म में चार लघु फिल्में हैं और यह आधुनिक दौर के रिश्तों को लेकर ईर्ष्या, हक, पूर्वाग्रह और दमघोंटू माहौल पर आधारित हैं। इसका निर्माण करण जौहर ने किया है।

खेतान की लघु फिल्म में ‘पाताल लोक’ के अभिनेता जयदीप अहलावत और ‘दंगल’ की अभिनेत्री फातिमा सना शेख पति और पत्नी की भूमिका में हैं। अरमान रल्हन भी इस रिश्ते में तीसरे कोण के रूप में हैं।

‘अजीब दास्तान्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में खेतान ने कहा, ‘‘ सबसे रोमांचित करने वाली बात यह रही कि मैं सामान्य वाणिज्यिक फिल्मों में जिन पात्रों को नहीं गढ़ पाता हूं, उन्हें मैं यहां लिख रहा था। वाणिज्यिक फिल्मों में हम ज्यादा खामी वाले पात्र को नहीं लिखना चाहते हैं, वहां हम सपाट या सामान्य पात्र चाहते हैं।’’

निर्देशक ने कहा, ‘‘ इसलिए जब मैं लघु फिल्म के लिए इन किरदारों को लिख रहा था तो काफी रोमांचित था। ये बहुआयामी किरदार हैं। सबसे बड़ी बात है कि वे खामी से भरे किरदार हैं…यही उनकी खासियत है। आपको यहां पूर्णता में नहीं, बल्कि खामियों के पीछे जाना होता है।’’

अहलावत ने कहा, ‘‘ मैंने इससे पहले कभी ऐसा किरदार नहीं लिखा था। जब शशांक ने मुझे यह कहानी सुनाई तो थोड़ी देर के लिए मैंने यह सोचा कि मैं इसे करने में सक्षम नहीं हूं। लेकिन फिर मैंने सोचा कि एक लघु फिल्म में इस तरह की बड़ी बात कहने का बड़ा अवसर है। ....भले ही पर्दे पर इसे अदा करना कठिन हो लेकिन मैं यह चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हो गया।’’

वहीं उनकी सह-कलाकार फातिमा सना शेख ने कहा कि पर्दे पर पहली बार इस तरह का पेचीदा किरदार करने के बारे में वह सोचकर रोमांचित थीं। उन्होंने कहा कि इसमें उनका किरदार एक ही समय में मजबूत भी है और कमजोर भी।

यह फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल