लाइव न्यूज़ :

एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस पर परामर्श पत्र को लेकर टिप्पणियां आमंत्रित

By भाषा | Updated: July 24, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई आने वाले दिनों में राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (एनडीएचएम) की शुरुआत के मद्देनजर एकीकृत स्वास्थ्य इंटरफेस (यूएचआई) की प्रस्तावित डिजाइन, कार्यक्षेत्र एवं भूमिका का विवरण प्रदान करने के लिए एक परामर्श-पत्र जारी किया गया है और जनता से इसपर टिप्पणी मांगी गई है।

देश में एनडीएचएम की डिजाइन एवं शुरुआत के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि जनता से टिप्पणियां इसलिए मांगी गईं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यूएचआई सहयोगात्मक एवं परामर्शी प्रणाली से डिजाइन एवं विकसित किया जाए।

परामर्श पत्र में यूएचआई के प्रस्तावित डिजाइन, कार्यक्षेत्र एवं भूमिका का संक्षिप्त विवरण मुहैया कराया गया है। एनएचए ने कहा कि यूएचआई के माध्यम से, एनडीएचएम का लक्ष्य भारत में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने के तरीके को बदलना है।

एनएचए ने कहा, “ऐसी कल्पना की गई है कि यूएचआई द्वारा बनाया जाने वाला मुक्त नेटवर्क रोगियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए उस डिजिटल बुनियादी ढांचे के रूप में काम करेगा जो विभिन्न ऐप्लिकेशनों से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की खोज, बुकिंग, भुगतान और पूर्ति करने में मदद करेगा।”

इन सेवाओं में दूर से परामर्श लेना और दवाघरों एवं अस्पतालों का पता करने को आसान बनाना शामिल है। समय के साथ, यूएचआई पर उपलब्ध सेवाएं बाजार पारिस्थितिकी तंत्र के साथ विकसित होंगी। यूएचआई को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) तंत्र के समान बनाया गया है जो डिजिटल भुगतान के लिए उभरी एक प्रणाली है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने परामर्श पत्र पर अपने विचार देते हुए कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य सेवा उद्योग के लिए डिजिटल सार्वजनिक सामान बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि इसे और अधिक सुलभ, किफायती और कुशल बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल