लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीका ‘संजीवनी’ की तरह है: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: January 16, 2021 14:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोविड-19 टीकों को इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई में शनिवार को ‘संजीवनी’ करार दिया। साथ ही, उन्होंने लोगों से सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान नहीं देने और विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों पर भरोसा करने को कहा।

यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हर्षवर्धन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हर वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलता रहा। यह दुनिया में कोरोना वायरस टीकाकरण का सबसे बड़ा अभियान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीते एक वर्ष के दौरान हम इस संक्रामक रोग के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ने में सक्षम रहे हैं। सुनियोजित एवं बेहतर रणनीति के चलते (वायरस संक्रमण से निपटने में) भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। वायरस संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर हमारे देश में संभवत: दुनिया में सबसे कम है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों समेत मोर्चे पर सबसे आगे रहे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारत उस चरण में पहुंच सके, जिसमें लोगों तक टीका पहुंचाना संभव हो।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में ये टीके ‘संजीवनी’ हैं। हमने पोलियो तथा चेचक के खिलाफ लड़ाई जीती है और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘इस दिन मैं अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं। ऐसे समय जब अफवाहें फैलाई जा रही हैं, तो मैं उम्मीद करता हूं कि मीडिया सही जानकारी प्रसारित करेगा और यह कदम इस रोग के खिलाफ लड़ाई में मददगार होगा।’’

टीकों को सुरक्षित बताते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि वे सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान नहीं दे तथा विशेषज्ञों पर भरोसा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह