लाइव न्यूज़ :

विधानसभा में रमन सिंह पर​ टिप्पणी, विपक्ष ने मचाया हंगामा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:58 IST

Open in App

रायपुर, 15 दिसंबर छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत की टिप्पणी को लेकर ​विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया और मंत्री से माफी मांगने के​ लिए कहा। विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान ​रमन सिंह ने राज्य सरकार की धान खरीद नीति पर सवाल किया जिसपर जवाब देने के दौरान भगत ने सिंह पर विवादित टिप्पणी की। मंत्री की टिप्पणी को भाजपा ने आपत्तिजनक बताया और सदन में हंगामा कर दिया। बाद में भगत ने अपने बयान पर खेद जताया।

सिंह ने धान खरीदी एवं खरीदी केंद्रों से धान के उठाव को लेकर कहा कि पिछले खरीफ विपणन सत्र (2020-21) में राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण करोड़ों रुपये का धान सड़ गया। यह एक राष्ट्रीय नुकसान था। सिंह ने कहा कि इस वर्ष भी वही गलतियां दोहराई जा रही है।

इस पर मंत्री भगत ने कहा कि यह सभी को पता है कि महामारी (कोविड-19) के कारण धान के परिवहन में समस्याएं आई थी। वहीं केंद्र से अनुमति देने में भी विलंब किया गया। इस दौरान मंत्री ने आरोप लगाया कि रमन सिंह के 15 साल के लंबे कार्यकाल में उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया।

सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की अस्पष्ट धान रखीदी नीति के कारण 8.97 लाख मीट्रिक टन धान के विक्रय में निलामी की प्रक्रिया अपनाई गई। उन्होंने सवाल किया कि उस निलामी की प्रक्रिया में राज्य सरकार को कितना नुकसान हुआ।

मंत्री ने जवाब दिया कि राज्य सरकार को 554 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सिंह ने इसका विरोध किया और दावा किया कि नुकसान 900 करोड़ रुपये से अधिक का है। सिंह ने कहा कि यदि राज्य सरकार ने भंडारण और परिवहन व्यवस्था का प्रबंध ठीक ढंग से किया होता तब नुकसान से बचा जा सकता था। सिंह ने सदन की एक समिति गठित कर इस मामले की जांच की मांग की। जबाब के दौरान मंत्री भगत ने सिंह को लेकर कुछ टिप्पणी कर दी जिससे विपक्ष के सदस्य नाराज हो गए। भाजपा सदस्यों ने कहा कि सदन में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। बाद में भाजपा के सदस्य सदन के गर्भ गृह में चले गए जिससे वह विधानसभा के नियमों के अनुसार स्वतः ही निलंबित हो गए।

बाद में, अध्यक्ष चरण दास महंत ने सदन की कार्यवाही से मंत्री की टिप्पणी को हटा दिया, लेकिन इससे भाजपा विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने भगत से मांफी मांगने के लिए कहा। तब ​अध्यक्ष के निर्देश पर भगत ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया। वहीं भाजपा विधायकों का निलंबन भी वापस ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!